तहसील दिवस में 105 शिकायतें दर्ज, 17 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर बांटी पोषण सामग्री

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
105 Complaints Registered at Tehsil Day; 17 Resolved on the Spot, DM Held Baby Shower Ceremony for Pregnant Women and Distributed Nutrition Kits. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)।

जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। पूरे जनपद में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इससे पूर्व हापुड़ तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीना ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा उन्हें फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और पोषण किट वितरित की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार और प्रसव पूर्व देखभाल की जानकारी भी दी।

हापुड़ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनसुनवाई करते हुए 35 शिकायतों में से छह का तत्काल निस्तारण कराया। शिकायतों में खतौनी, वरासत, सीमांकन, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, भूमि विवाद, मारपीट, शांति व्यवस्था, साइबर ठगी, पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत और पेयजल से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

जिलाधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा भूमि विवादों का राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से समाधान कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा कांवड़ यात्रा के दौरान शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तहसील में भी हुआ निस्तारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 34 शिकायतों में छह तथा धौलाना तहसील में 36 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।

Share This Article
Leave a comment