शामली (शिखर समाचार)। ग्राम मालेंडी की नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा गांव करौदा हाथी में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा शिविर में उपलब्ध भोजन, चिकित्सा, विश्राम और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा कार्यों में जुटे स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण बताया।
सुरेश राणा ने शिविर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सभा को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा सुरक्षा, सेवा और सुव्यवस्थित प्रबंधन का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, विद्युत और यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई है, जिससे शिवभक्त बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा को बताया आस्था और सेवा का प्रतीक
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान अनेक प्रकार की बाधाएं सामने आती थीं, जबकि अब श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं कि वह इस पवित्र यात्रा में खलल डाल सके।
उन्होंने कांवड़ियों की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि समाज द्वारा संचालित सेवा शिविर सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और शिवभक्त रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/prasoon-joshi-appointed-chairman/
कार्यक्रम में गन्ना समिति शामली के चेयरमैन विक्रांत निर्वाल, भाजपा जिला मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सोमदत्त शर्मा, नवीन दरोगा, योगेश, डॉ. नीरज, विनोद पंवार, अनित निर्वाल, बिजेंद्र सिंह, मनोज पंवार, सतवीर सिंह ताना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और शिवभक्त उपस्थित रहे।
