कांवड़ पटरी मार्ग पर व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शिवभक्तों से लिया फीडबैक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Inspects Arrangements on Kanwar Track Route, Takes Feedback from Shiva Devotees IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा पर आए शिवभक्तों से संवाद कर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि यात्रा के दौरान यदि किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े तो तुरंत संबंधित अधिकारियों अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना दें, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी रखी जाए। पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सकीय सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ चौबीसों घंटे सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कूड़ा करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सफाई कर्मियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सभी की साझा जिम्मेदारी है तथा श्रद्धालुओं के सहयोग से ही हरिद्वार की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखा जा सकता है।

अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment