ट्रैक्टर का कर्ज उतारने के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट , मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Brother Kills Brother to Repay Tractor Loan Debt, Masuri Police Arrest Accused IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मसूरी पुलिस और सर्विलांस टीम ग्रामीण जोन ने बीती 26 जुलाई को हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर के स्वामित्व और पारिवारिक विवाद के चलते अभियुक्त ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी थी।

झाड़ियों में मिला था खून से लथपथ शव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बीती 26 जुलाई की सुबह पीडब्ल्यूडी कार्यालय, आध्यात्मिक नगर, मसूरी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 42 वर्षीय व्यक्ति के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा उसके सीने पर खून से सना एक भारी सीमेंटेड पत्थर रखा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोटो पम्पलेट और अन्य तकनीकी साधनों का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के बाद बीती 30 जुलाई को मृतक की पहचान मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मंडेल निवासी 42 वर्षीय सोनू सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और हत्या के पीछे मृतक के सगे भाई सुखवीर का नाम सामने आया।

ट्रैक्टर विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सुखवीर सिंह ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि दोनों भाइयों ने मिलकर फरवरी 2026 में लगभग 5.20 लाख रुपये का ऋण लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर मृतक सोनू सिंह के नाम पर था। समय बीतने के साथ अभियुक्त के मन में ट्रैक्टर को अपने नाम कराने की इच्छा पैदा हुई, लेकिन सोनू इसके लिए तैयार नहीं था।

इस विवाद को लेकर परिवार और रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसी रंजिश के चलते उसने अपने भाई की हत्या की योजना बनाई। बीती 25 जुलाई को वह सोनू को अपने साथ गाजियाबाद लेकर आया। दोनों ने शराब पी और अभियुक्त ने अपने भाई को अधिक शराब पिलाई।

देर रात पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सुनसान स्थान पर उसने सोनू को सड़क किनारे गड्ढे में गिराकर पत्थर से उसके सिर और सीने पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से उसके ऊपर भारी पत्थर रखकर वह मौके से फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

संवाददाता सम्मेलन में सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और अज्ञात पुलिस शव की शिनाख्त में लग गई थी। जांच में सामने आया कि भाई ने भाई की हत्या की है। सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment