27वें कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवार का सम्मान, डीएम ने वीरांगना को किया सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Honoring Martyr’s Family on the 27th Kargil Vijay Diwas, DM Felicitates the Brave Widow IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)।

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए 17 जाट बटालियन के वीर सपूत सिपाही राज सिंह की पत्नी मुंकेश देवी को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कारगिल शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस और वीरता को सराहा गया।

सिपाही राज सिंह के बलिदान को किया याद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

सिपाही राज सिंह ने 6 जुलाई 1999 को मश्कोह घाटी के पॉइंट-4875 पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका जन्म 12 जून 1975 को हुआ था। जिलाधिकारी ने उनके बलिदान को याद करते हुए शहीद परिवार का सम्मान किया। जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि कारगिल के वीरों का अदम्य साहस और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रशासन शहीद परिवारों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment