गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस टीम के प्रयासों से पीड़ित के ₹70,000 की पूरी (100 प्रतिशत) धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
साइबर ठगी की रकम पुलिस ने कराई वापस
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर की साइबर क्राइम टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया।
पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना की।
पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव की दी सलाह
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ित की धनराशि वापस कराई जा सके।
