बिजनौर (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की जनपद बिजनौर इकाई का स्थापना दिवस बुधवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया तथा संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक ज्योतिलाल शर्मा ने की, जबकि संचालन बाबू राम आर्य ने किया। जिलाध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उपज हमेशा पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की आवाज बनकर कार्य करता रहा है।
उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों की चुनौतियां बढ़ी हैं, ऐसे में संगठन की मजबूती पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गई है। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बताया जरूरी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
ज्योतिलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। समाज की समस्याओं और जनभावनाओं को निष्पक्षता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना पत्रकारों का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति समर्पण ही पत्रकारिता की वास्तविक पहचान है। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठित पत्रकार ही अपने अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकते हैं।
नरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से तथ्यपरक, विश्वसनीय और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
लव अग्रवाल बने कार्यकारी महामंत्री
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
स्थापना दिवस समारोह के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। उपस्थित पत्रकारों की सर्वसम्मति से लव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) जनपद बिजनौर का कार्यकारी महामंत्री मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में यादराम सिंह, रिजवान सिद्दीकी, अभिषेक ठाकुर, सुमित गौड़, वरुण चौधरी, रोहित जोशी, जय देव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
