बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कस्बे के एक विवाह मंडप में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना, आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना तथा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान के लिए सक्रिय करना रहा। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की सफलता की मजबूत नींव हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की रीढ़
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सकता है और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
सम्मेलन में जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ, पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, फुगाना के प्रधान जितेंद्र मलिक, कुलदीप बागड़ी, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी अभियानों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
