राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का साहिबाबाद दौरा: कंट्री इन होटल में किया लंच, अधिकारियों ने की अगवानी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Governor Anandiben Patel Visits Sahibabad: Has Lunch at Country Inn Hotel, Welcomed by Officials IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

गाय एवं भैंसों को खुरपका-मुँहपका जैसी अत्यंत संक्रामक एवं विषाणुजनित बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 से 8 सितम्बर 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पाण्डेय द्वारा टीकाकरण टीमों एवं टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के 179500 गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के साथ-साथ प्रत्येक पशु के कान में ईयर टैग लगाया जाएगा तथा पशुपालक एवं उनके पशुओं का भारत पशुधन पोर्टल/एप्प पर रियल टाइम पंजीकरण एवं एंट्री भी की जाएगी।

1.79 लाख से अधिक पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

टीकाकरण अभियान के दौरान पशुओं की पहचान, टीकाकरण का डिजिटल अभिलेखीकरण तथा भविष्य में संचालित होने वाली विभिन्न पशुपालन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दृष्टि से भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीकरण को महत्वपूर्ण बताया गया है।

टीकाकरण कार्य प्रशिक्षित पशु मित्रों द्वारा किया जा रहा है। ये पशु मित्र ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षित युवक हैं, जिन्हें पोर्टल पर टीकाकरण की प्रविष्टि पूर्ण होने के उपरांत प्रति पशु 5 रुपये की दर से मानदेय प्रदान किया जाता है।

पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं के साथ-साथ अपना पंजीकरण भी भारत पशुधन पोर्टल पर अवश्य कराएं, जिससे टीकाकरण कार्य का समुचित अभिलेखीकरण हो सके तथा टीकाकर्ताओं को उनके कार्य के अनुरूप मानदेय प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

खुरपका-मुँहपका एक अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जो एक संक्रमित पशु से दूसरे पशु में बहुत तेजी से फैलता है। इस बीमारी के कारण पशुओं में दुग्ध उत्पादन घट जाता है, उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है तथा पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय है। जनपद प्रशासन एवं पशुपालन विभाग ने सभी पशुपालकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, नगर निकायों तथा सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और अपने ग्राम, वार्ड एवं क्षेत्र के प्रत्येक गाय एवं भैंस का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।

सभी के सहयोग से ही जनपद को खुरपका-मुँहपका रोग से सुरक्षित बनाया जा सकता है तथा पशुपालकों की आजीविका एवं पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Share This Article
Leave a comment