मुरादनगर (शिखर समाचार)। बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में सोमवार को बैंक का 119वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर बैंक की गौरवशाली विकास यात्रा, ग्राहक हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में बैंक अधिकारियों, ग्राहकों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर बैंक की उपलब्धियों की सराहना की।
शाखा प्रबंधक सपना बालोतिया ने
शाखा प्रबंधक सपना बालोतिया ने उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थापना 20 जुलाई 1908 को महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने की थी। उन्होंने कहा कि स्थापना के बाद से बैंक ने निरंतर प्रगति करते हुए देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। आज बैंक देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी विश्वसनीय सेवाओं और मजबूत बैंकिंग व्यवस्था के कारण प्रतिष्ठित पहचान रखता है।
उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को सुरक्षित
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तथा आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन और ग्राहक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बैंक समय-समय पर नई सेवाएं और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी बैंक नवाचार, उत्कृष्ट सेवा और ग्राहकों के विश्वास के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
इस अवसर पर रामकिशन बंधु, दयानन्द त्यागी, विनोद यादव, उज्ज्वल गोयल, निशांत गर्ग, यश गर्ग, प्रवेश गर्ग, शिवम गर्ग, प्रगति सिंह, राजेंद्र शर्मा, रविन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, नरेश कुमार सहित बैंक के अनेक ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा बैंक की निरंतर प्रगति और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के संकल्प को दोहराने के साथ हुआ।
