राहुल सिंह के परिजनों से मिला विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल, सीबीआई जांच और आर्थिक सहायता की मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A delegation of the Vishva Hindu Raksha Parishad met the family of Rahul Singh, demanding a CBI investigation and financial assistance. IMAGE CREDIT TO विश्व हिंदू रक्षा परिषद

लखनऊ (शिखर समाचार): राहुल सिंह के परिजनों से मिले विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी, सीबीआई जांच की उठाई मांग

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

सीबीआई जांच और आर्थिक सहायता की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों में राहुल सिंह की मृत्यु की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष जांच कराने, परिवार के एक सदस्य, विशेष रूप से उनके भाई, को सरकारी नौकरी देने तथा शोकाकुल परिवार को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को मानवीय आधार पर हर संभव सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

‘न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि राहुल सिंह बचपन से ही मेधावी और प्रतिभाशाली थे तथा कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनकी मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी तथा यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाता रहेगा।

इस अवसर पर मनीष राय, हिमांशु धवल, दीपक राय, पंडित सुभाष शर्मा, आलोक कुमार त्रिपाठी, प्रकाश आर्य, ओम शंकर गुप्ता, पंकज अग्रवाल, दीपक यादव, देव महाराज, सुंदरम राय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment