एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ईकोटेक-3 में हुआ पौधरोपण, अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tree Plantation Held in Ecotech-3 Under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' Campaign, Citizens Urged to Plant More Trees IMAGE CREDIT TO Tree Plantation Held in Ecotech-3 Under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' Campaign, Citizens Urged to Plant More Trees IMAGE CREDIT TO Tree Plantation Held in Ecotech-3 Under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' Campaign, Citizens Urged to Plant More Trees IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा। (शिखर समाचार)। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और औद्योगिक व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में सड़क किनारे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पीपल, नीम और अमलतास सहित छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, सुमित यादव, विशेष कार्याधिकारी अर्चना द्विवेदी, उद्यान विभाग के उपमहाप्रबंधक एस.के. जैन तथा वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधे लगाने के साथ संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो शहर को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने की अपील की। उनका कहना था कि पौधों का संरक्षण ही इस अभियान की वास्तविक सफलता का आधार बनेगा।

WhatsApp Image 2026 07 16 at 8.40.47 PM 1

औद्योगिक व्यापार संघ ने हरित वातावरण बनाने का लिया संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, औद्योगिक व्यापार संघ के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एस.के. शर्मा, सुधीर त्यागी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment