​गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का ग्रीन मिशन: मधुबन बापूधाम में हुआ वृहद वृक्षारोपण, 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Ghaziabad Development Authority’s Green Mission: Large-Scale Tree Plantation Conducted in Madhuban Bapudham, Target Set to Plant 1.50 Lakh Saplings | IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
​गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

​प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहर की विभिन्न योजनाओं और स्थलों पर सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान का मुख्य केंद्र मधुबन बापूधाम योजना का पॉकेट-बी रहा, जहाँ अमृत वन वाटिका पार्क में वृक्षारोपण किया गया।

​प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने पीपल, बरगद व पिलखन के पौधे, जिन्हें ‘हरि संकरी’ के रूप में जाना जाता है, रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और उनके संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

अधिकारियों और नागरिकों की रही भागीदारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्र, अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार सिंह, योगेश पटेल, अजीत कुमार बघाड़िया, राजकुमार वर्मा और उद्यान निरीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सहभागिता की।

1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण को 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे पूरा करने के लिए विभिन्न योजनाओं, पार्कों और हरित पट्टियों में चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इन स्थलों पर पीपल, बरगद, जामुन, गुलमोहर, कदंब, नींबू, पीली व लाल कनेर, मौलश्री, टिकोमा, चाँदनी, बोतल ब्रश और चक्रेशिया सहित विभिन्न छायादार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण महज एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ-हरित भविष्य के लिए हमारा सामूहिक दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपील की कि वे कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। प्राधिकरण द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई और रखरखाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे भली-भांति विकसित हो सकें।

Share This Article
Leave a comment