आईआईएम रांची के समर स्कूल कार्यक्रम के लिए आईएमएस गाजियाबाद के छात्र रवाना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
IMS Ghaziabad Students Depart for IIM Ranchi’s Summer School Programme IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार): आईएमएस गाजियाबाद के बीबीए विद्यार्थियों को आईआईएम रांची के समर स्कूल का अवसर

‘द आर्ट, क्राफ्ट एंड साइंस ऑफ मैनेजमेंट’ विषय पर होगा एक सप्ताह का प्रशिक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

आईएमएस गाजियाबाद (यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस) के बीबीए (2025-28) बैच के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची में आयोजित एक सप्ताह के आवासीय समर स्कूल कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। ‘द आर्ट, क्राफ्ट एंड साइंस ऑफ मैनेजमेंट’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 8 से 14 जुलाई तक आईआईएम रांची परिसर में आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों के प्रस्थान से पहले संस्थान के सभागार में विदाई एवं प्रेरणा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें इस शैक्षणिक अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रबंधन के व्यावहारिक और आधुनिक पहलुओं से परिचित कराना है। एक सप्ताह के दौरान आईआईएम रांची के अनुभवी शिक्षकों द्वारा रणनीतिक प्रबंधन, नेतृत्व विकास, निर्णय क्षमता, टीम भावना, नवाचार, कॉर्पोरेट व्यवहार और प्रभावी प्रबंधन कौशल जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद, नेटवर्किंग और विभिन्न प्रायोगिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

संस्थान ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जताई उम्मीद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आईएमएस गाजियाबाद समूह के महासचिव सीए (डॉ.) राकेश छारिया ने कहा कि आईआईएम रांची जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अध्ययन का अवसर विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व, अनुशासन और उत्कृष्टता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी यहां से नए विचार, व्यापक दृष्टिकोण और व्यावसायिक दक्षताओं के साथ वापस लौटेंगे।

संस्थान की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) जसकीरण कौर ने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर सीखने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रबंधकीय सोच को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर डीन (शैक्षणिक) डॉ. गीति शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार सौरव सहित अ

Share This Article
Leave a comment