जिले की सभी ग्राम पंचायतें बहुउद्देशीय पैक्स से आच्छादित, 15 नई सहकारी समितियों का गठन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
All Gram Panchayats in the District Now Covered by Multi-Purpose PACS; 15 New Cooperative Societies Formed IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार): डीसीडीसी बैठक में सहकारिता योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता विभाग की योजनाओं, नई समितियों के गठन, उर्वरक उपलब्धता और किसानों के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नवगठित बी-पैक्स समितियों के लिए शीघ्र भूमि और भवन उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सहकारी समितियों और जनऔषधि केंद्रों की प्रगति की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सदस्य संयोजक एवं सहायक आयुक्त तथा सहायक निबंधक (सहकारिता) हिमांशु कुमार ने बताया कि जनपद की सभी 51 पैक्स समितियों, पांच मत्स्य सहकारी समितियों और 92 डेयरी सहकारी समितियों का विवरण राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप 15 नई सहकारी समितियों का गठन भी किया गया है। वर्तमान में 50 बी-पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण वितरण किया जा रहा है और जनपद की सभी 273 ग्राम पंचायतें बहुउद्देशीय पैक्स समितियों से आच्छादित हैं। उन्होंने बताया कि 34 बी-पैक्स समितियों पर साझा सेवा केंद्र संचालित हैं, जबकि दो समितियों पर जनऔषधि केंद्र कार्यरत हैं। पांच अन्य समितियों को भी जनऔषधि केंद्र के लिए लाइसेंस और स्टोर कोड मिल चुका है, जिन पर जल्द केंद्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को मिलेगा नियमित लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में बताया गया कि सहकारी समितियों पर 964 मीट्रिक टन यूरिया, 479 मीट्रिक टन डीएपी और 24 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। वहीं पीसीएफ के बफर गोदाम में सामान्य एवं पूर्व भंडारण स्टॉक सहित 2,426 मीट्रिक टन यूरिया, 2,203 मीट्रिक टन डीएपी और 200 मीट्रिक टन एनपीके का भंडार मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को नियमानुसार लगातार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a comment