ऑपरेशन प्रहार : मसूरी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Mussoorie police arrest two smugglers with illegal foreign liquor IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना मसूरी पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कारों में रखे 2200 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (चंडीगढ़ मार्का) बरामद किए हैं। बरामद शराब बिहार ले जाकर खपाने की तैयारी थी।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई तस्करी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

थाना अध्यक्ष मसूरी हरेंद्र मलिक ने बताया कि थाना मसूरी पुलिस टीम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो कारों में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों कारों से कुल 2200 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल और अवनीश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मसूरी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पेशे से कार चालक हैं और हरियाणा निवासी मोहित के लिए शराब की तस्करी करते थे। मोहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की अवैध अंग्रेजी शराब को विभिन्न राज्यों में सप्लाई कराता है।

आरोपियों ने बताया कि वे पिछले करीब एक वर्ष से यह काम कर रहे थे और प्रत्येक खेप पहुंचाने पर उन्हें 5 हजार से 10 हजार रुपये तक मेहनताना मिलता था। इस बार वे दोनों कारों में शराब भरकर बिहार ले जा रहे थे, लेकिन मसूरी क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़े गए।

Share This Article
Leave a comment