ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने गुरुवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जेलर सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
जिला कारागार में बंदियों की स्थिति की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में 2,388 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव ने किशोर बैरकों का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध किशोरों से उनके मुकदमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।
लीगल एड सेल और पीएलवी कार्यों का निरीक्षण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर जिला कारागार में स्थापित विधिक सहायता केंद्र (लीगल एड सेल) का भी निरीक्षण किया गया। सचिव ने कारागार में नियुक्त बंदी पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया।
उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पात्र बंदियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
