कांवड़ियों के मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cunning Thief Arrested for Stealing Kanwariyas’ Mobile Phones; 12 Mobiles Recovered IMAGE CREDIT TO: पुलिस

मुरादनगर (शिखर समाचार)।

दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विश्राम कर रहे कांवड़ियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

कांवड़ियों की शिकायत पर पुलिस ने गठित की तीन टीमें

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एसीपी मनोज कुमार ने बताया कि 23 जून की रात राजस्थान जा रहे कांवड़ियों का एक जत्था हनुमान मंदिर परिसर में रुका था। अगले दिन सुबह कई श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी, मोबाइल व नकदी बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार निवासी ग्राम दौंसा बंजारपुर, थाना भोजपुर बताया। उसके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद हुए।

रात में सड़क किनारे सो रहे लोगों को बनाता था निशाना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात के समय दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे सो रहे लोगों के मोबाइल फोन चोरी करता था और बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भोजपुर थाने में चोरी का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें जल्द सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment