जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पियूष का शानदार प्रदर्शन, यूपी स्टेट शूटिंग में शामली के निशानेबाजों ने जीते पदक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Piyush delivered an outstanding performance at the Junior World Championship, while shooters from Shamli won medals at the UP State Shooting Championship. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाज पियूष शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 629.2 अंक हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 16वें शॉट तक बढ़त बनाए रखी, लेकिन शूट-ऑफ में मामूली अंतर से चौथे स्थान पर रह गए। उनके प्रदर्शन की खेल जगत में सराहना हो रही है।

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पियूष का शानदार प्रदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पियूष शर्मा ने जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में 16वें शॉट तक बढ़त बनाए रखने के बावजूद वह शूट-ऑफ में बेहद कम अंतर से चौथे स्थान पर रहे।

यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों का जलवा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उधर, नई दिल्ली में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भी शामली राइफल क्लब के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को जिलाधिकारी आलोक यादव ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन से जनपद का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो रहा है। साथ ही भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Share This Article
Leave a comment