शामली (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हंसराज विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग का राज्यमंत्री बनाए जाने पर शामली जनपद में विश्वकर्मा समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समाज के लोगों ने इसे विश्वकर्मा समाज को मिला सम्मान बताते हुए भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद हंसराज विश्वकर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विश्वकर्मा समाज को उचित सम्मान देकर उसका गौरव बढ़ाया है। इसके लिए समाज सदैव पार्टी का आभारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगा। साथ ही वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा और शक्ति के साथ कार्य करेगा।
हंसराज विश्वकर्मा लंबे समय तक प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं विश्वकर्मा समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
