गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पल्स पोलियो अभियान को लेकर एमएमजी जिला चिकित्सालय परिसर गाजियाबाद से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद डॉ. सचिन वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो एक गम्भीर बीमारी है, जो बच्चे को जीवनभर के लिए विकलांग बना सकती है, किन्तु समय पर पोलियो की खुराक दिलाकर इससे पूर्णतः बचाव सम्भव है। जनपद के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर अभिभावक को सन्देश देते हुऐ कहा कि अपने घर का 5 वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से न छूटे। पोलियो जैसी बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिये प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नही, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। रैली में 47 पीएसी बटालियन, सिविल डिफेंस, डब्लूएचओ, एनपीपीसी, यूएनडीपी, जीरो डोज गावी के प्रतिनिधि, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह रैली एमएमजी जिला चिकित्सालय गाजियाबाद से प्रारम्भ होकर हापुड़ मोड़ होते हुए नवयुग मार्केट स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क तक निकाली गयी, जहां जनसामान्य को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। इस रैली में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएमजी जिला चिकित्सालय डॉ. राकेश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी गाजियाबाद जीके मिश्रा, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक नरेन्द्र, पीटी अनुराग रोहिला, एसएमओ, डब्लूएचओ डॉ. अभिषेक भी सम्मिलित थे।
एमएमजी अस्पताल से शुरू हुई जागरूकता रैली
पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एमएमजी जिला चिकित्सालय परिसर से रैली की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव केवल समय पर टीकाकरण से संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 5 वर्ष तक के किसी भी बच्चे को पोलियो की दो बूंद से वंचित न रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विभिन्न संस्थाओं और अधिकारियों की भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
रैली में 47 पीएसी बटालियन, सिविल डिफेंस, डब्ल्यूएचओ, एनपीपीसी, यूएनडीपी, गावी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। रैली एमएमजी अस्पताल से शुरू होकर हापुड़ मोड़ होते हुए नवयुग मार्केट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक पहुंची, जहां जनमानस को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
