8,200 करोड़ के सेल सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Foundation Stone Laid for ₹8,200 Crore SAIL Solar Manufacturing Plant IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-8 में सेल सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अत्याधुनिक सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 8,200 करोड़ रुपये के निवेश से 200 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होने वाला यह संयंत्र 5 गीगावाट सोलर सेल तथा 5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता से युक्त होगा। परियोजना के माध्यम से प्रदेश में लगभग 5,000 प्रत्यक्ष एवं 15,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश ग्रीन एनर्जी तथा सोलर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

ग्रीन एनर्जी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले वर्षों में आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को समान महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट के दौर में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। इंटरनेशनल सोलर एलायंस जैसी पहल ने भारत को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान किया है।

सौर ऊर्जा और नवीकरणीय क्षमता विस्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तर प्रदेश में छह लाख से अधिक परिवार सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे बिजली खर्च में कमी आई है और प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार अगले दो वर्षों में 2,000 मेगावाट अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। वर्तमान में प्रदेश 6,000 मेगावाट से अधिक बिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त कर रहा है। साथ ही पराली से सीबीजी, सीएनजी और इथेनॉल उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जेवर बन रहा है निवेश और विकास का नया केंद्र

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, विश्वविद्यालय, लॉजिस्टिक हब और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के कारण यह क्षेत्र निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि सेल सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का यह निवेश जेवर को सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनाएगा और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कंपनी के चेयरमैन जसबीर सिंह, एमडी सुखबीर सिंह तथा उनकी पूरी टीम का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक निवेशक को सुरक्षा, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 36 सेक्टोरल नीतियां, 75 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक, बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क, मजबूत रेलवे व्यवस्था और उत्कृष्ट सड़क संपर्क निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, सेल सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी जसबीर सिंह, एमडी सुखबीर सिंह, सीओ लक्षित बावला, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासन, प्रशासन, प्राधिकरण तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment