प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा को राष्ट्रीय सम्मान

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Principal Dr. Deepti Sharma of Pragyan Public School received a national honour” IMAGE CREDIT TO स्कूल

जेवर (शिखर समाचार)।
प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए यूएसओ स्कूल लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में इनोवेशन इन स्कूल प्रैक्टिस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यूएसओ अवॉर्ड से सम्मानित हुईं डॉ. दीप्ति शर्मा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

यूनाइटेड स्कूल्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (यूएसओ) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में उन्हें सम्मान के साथ 10,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, रचनात्मक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया गर्व

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विद्यालय प्रबंधन ने इसे प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि डॉ. दीप्ति शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने डॉ. दीप्ति शर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment