नई बाइक खरीदने जा रहे पिता को बेटे ने ही बनाया शिकार, नकदी, तमंचा और दो बाइक बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Son made his father, who was going to buy a new bike, his victim; cash, a firearm, and two motorcycles recovered” IMAGE CREDIT TO पुलिस

हापुड़ (शिखर समाचार)।
थाना पिलखुवा पुलिस ने नई बाइक खरीदने जा रहे ग्रामीण से एक लाख रुपये चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पीड़ित के बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, दो बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

बैंक से निकाली रकम लेकर बाइक खरीदने निकला था पीड़ित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी सतीश बैंक से एक लाख रुपये निकालकर नई बाइक खरीदने पिलखुवा आ रहे थे। रास्ते में शौच के लिए रुकने के दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग बाइक पर टांग दिया। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक बैग लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी और सर्विलांस से हुआ खुलासा, बेटा ही निकला साजिशकर्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बेटे गौरव, विक्की उर्फ ब्रेट ली, मनीष और अमित को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गौरव ने स्वीकार किया कि उसने मौज-मस्ती और खर्चों के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के रुपये चुराने की साजिश रची थी। उसे पहले से जानकारी थी कि उसके पिता बैंक से रुपये निकालकर बाइक खरीदने जा रहे हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपी भी शामिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस के अनुसार आरोपी विक्की उर्फ ब्रेट ली के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गौरव पर भी चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a comment