डस्ट फ्री सड़कों के लिए ग्रेटर नोएडा में विशेष सफाई अभियान जारी

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Special cleaning campaign continues in Greater Noida for dust-free roads” IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का विशेष संयुक्त सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत सेक्टर-10 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स से आयरिश सोसायटी तक तथा हनुमान मंदिर चौक के आसपास की सड़कों की व्यापक सफाई कराई गई।

धूल मुक्त शहर के लिए विशेष सफाई अभियान जारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी शामिल किया गया। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) राजेश गौतम ने बताया कि यह विशेष संयुक्त सफाई अभियान 11 जुलाई तक चलेगा। प्रथम चरण में शहर की 37 प्रमुख सड़कों की सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ परियोजना और उद्यान विभाग की टीमें भी संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं, ताकि सड़कों को स्वच्छ, धूल मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके।

11 जुलाई तक चलेगा अभियान, 37 सड़कें होंगी शामिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाना है। आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की व्यापक सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment