ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Massive rush of faith at Jyeshtha Ganga Dussehra fair; lakhs of devotees took a holy dip in the Ganga — IMAGE CREDIT TO REPORTER

मेरठ (शिखर समाचार)

मेरठ रेंज में प्रतिबंधित चाइनीज एवं सिंथेटिक मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले दो वर्षों में व्यापक कार्रवाई की गई है। यह जानकारी डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने दी।

अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, भारी मात्रा में मांझा जब्त

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

डीआईजी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। इस अवधि में मेरठ रेंज के चार जनपदों में कुल 40 मुकदमे दर्ज किए गए तथा 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर जब्त किया गया।

कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार जनपद मेरठ में सर्वाधिक 37 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 51 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं जनपद हापुड़ में तीन मुकदमे दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी ने जनपद बुलंदशहर और बागपत पुलिस को भी चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कहा गया है।

आमजन से सतर्क रहने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

डीआईजी ने कहा कि चाइनीज मांझा आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। इसके कारण गंभीर दुर्घटनाएं और जान-माल की हानि की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रतिबंधित मांझे का प्रयोग न करें और यदि कहीं इसके निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Share This Article
Leave a comment