लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में प्रशासन सख्त, बिना एनओसी संचालित 3 लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर सील, जांच शुरू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
After the Lucknow Fire Incident, Administration in Hapur Becomes Strict; Three Libraries and Coaching Centers Operating Without NOC Sealed, Investigation Begins — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)

लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जनपद हापुड़ में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में बिना एनओसी एवं निर्धारित मानकों के विरुद्ध संचालित हो रहे तीन लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।

प्रशासन की टीम ने किया औचक निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एसडीएम श्रीराम यादव और क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव तथा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों और आवश्यक अनुमति संबंधी गंभीर खामियां पाई गईं।

तीन कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्रवाई के दौरान बिना एनओसी एवं निर्धारित नियमों का पालन किए संचालित तीन लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रशासन ने बताया कि संबंधित संस्थानों के दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र में चल रहे अन्य कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की भी जांच की जा रही है, जिससे सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment