गंगा दशहरा 2026 की तैयारियां तेज: एएसपी विनीत भटनागर ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ganga Dussehra 2026 Preparations in Full Swing: ASP Vineet Bhatnagar Holds Review Meeting with Officials — IMAGE CREDIT TO पुलिस

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं मेले के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर की उपस्थिति में ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस में सीमावर्ती जनपदों से ड्यूटी में तैनात राजपत्रित अधिकारियों एवं यातायात प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बनाई रणनीति

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, आपातकालीन सेवाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

बैठक में राहुल यादव, नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a comment