आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Holds Meeting with Representatives of Political Parties Regarding Preparations for the Upcoming Elections IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मतदाता सूची के सत्यापन पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर चर्चा करते हुए मतदाता सूची के गहन सत्यापन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और न ही किसी प्रकार की त्रुटि बनी रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने, गलत प्रविष्टि अथवा अन्य समस्या की जानकारी मिलती है तो संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से तत्काल संपर्क कर उसका समय रहते समाधान कराया जाए।

निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा मतदाताओं को जागरूक करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि सभी दल लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों को भी सुना गया। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को उसके मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना है तथा इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Share This Article
Leave a comment