मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा, जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
During the review of the Chief Minister Dashboard, the District Magistrate instructed officials to speed up the progress of development schemes. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

बिजनौर (शिखर समाचार)
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर नाराजगी

ALSO READ:

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उपायुक्त उद्योग को योजना में अपेक्षित सुधार लाकर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें तत्काल सुधार करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।

नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध लक्ष्य पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग करें तथा अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, जिससे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके।

लंबित परियोजनाओं पर सख्त निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/lodhi-sena-in-badaun-for-unity-drug-free-society/

सीएमआईएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित पूर्णता अवधि समाप्त हो चुकी है और कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, संबंधित विभाग परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का यथार्थ आकलन करें। साथ ही उच्चाधिकारियों एवं शासन स्तर पर आवश्यक पत्राचार कर समय-वृद्धि की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी, धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment