जयंत चौधरी से मिलकर रालोद में शामिल हुईं शूटर रेणु तोमर

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Shooter Renu Tomar joined the RLD after meeting Jayant Chaudhary. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)
जनपद के गांव मखियाली निवासी शूटर एवं पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव सोसाइटी रेणु तोमर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हो गई हैं। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जयंत चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण

ALSO READ:

मंगलवार को रालोद नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशा चौधरी, रेणु तोमर को लेकर जयंत चौधरी से मिलने पहुंचीं। इस दौरान जयंत चौधरी ने रेणु तोमर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ghaziyabad-assault-neighborly-dispute-turns-violent-201754053669689.html

पार्टी में शामिल होने के बाद रेणु तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलते हुए मुजफ्फरनगर जनपद में रालोद को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और पहचान

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-expansion-of-all-india-industry-trade-forum-in-ghaziabad-with-new-appointments-201757504954000.html

उल्लेखनीय है कि रेणु तोमर की पुत्री नेहा तोमर अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। नेहा तोमर पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक की पुत्रवधु भी हैं।

Share This Article
Leave a comment