मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुर में जन कल्याणकारी शिविर आयोजित

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A Public Welfare Camp was organized in Shahpur on the completion of 12 years of the Modi Government. — IMAGE CREDIT TO REPORTER

शाहपुर/मुजफ्फरनगर (राष्ट्रीय शिखर)। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मंडल शाहपुर द्वारा शाहपुर ब्लॉक परिसर में जनसेवा एवं जन कल्याण के संकल्प के साथ विशाल जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा आमजन को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया शिविर का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान रहे। उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

डॉ. संजीव बालियान ने किसानों से नकली खाद और बीज से बचने तथा मिट्टी परीक्षण के आधार पर वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जबकि महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना का लाभ लेने की सलाह दी गई।

विभिन्न योजनाओं के लिए मौके पर हुआ पंजीकरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

शिविर में आयुष्मान कार्ड, किसान पंजीकरण, उज्ज्वला कनेक्शन तथा पेंशन योजनाओं के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए, जहां पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी किए। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योजनाओं की जानकारी देने तथा आवेदन प्रक्रिया में लोगों की सहायता की।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के निदेशक हरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष डॉ. मुनीश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पाल, राजीव बालियान, राजेश गोयल, मंडल महामंत्री नीतू सैनी, अमित पाल, मनोज शर्मा, कविता सैनी, बबीता शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment