टिम्बर कारोबारी लूटकांड: फरार बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Timber Trader Robbery Case: ₹25,000 Reward Announced on Each Absconding Accused — IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में टिम्बर कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार एक जून को हापुड़ के प्रमुख टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में करोड़ों रुपये की लूट की वारदात हुई थी। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि गिरोह के दो मुख्य सदस्य अभी तक फरार हैं।

दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी श्याम और मोहित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसपी ने विश्वास जताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में शेष कानूनी कार्रवाई भी पूरी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment