गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी.एम. सिंह के निर्देश पर संगठन की हापुड़ जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को गढ़-दिल्ली रोड (एनएच-9) स्थित हर्ष गार्डन, सिंभावली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बछलौता निवासी निरंजन शास्त्री ने की, जबकि संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह अमरोहा के नेतृत्व में जिले के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिला कार्यकारिणी गठन के लिए चयन समिति का गठन
बैठक में मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता मुकुल त्यागी, मुरादाबाद मंडल प्रभारी चौधरी राजवीर सिंह, अमरोहा युवा जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी, बलविंदर सिंह तथा अमरीक सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिले की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया, जिसके संचालन की जिम्मेदारी निरंजन शास्त्री को सौंपी गई। समिति में जयप्रकाश त्यागी, बलविंदर सिंह ज्ञानी, नरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, वीरेश वीर सिंह, लटूर सिंह, फतेह मोहम्मद, जगमाल सिंह, मुनेश गिल, सावरकर सिंह और अमरीक सिंह शामिल रहे।
अशोक कुमार डींगरा बने हापुड़ जिला अध्यक्ष
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/
चयन समिति द्वारा व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अशोक कुमार डींगरा खुडलिया को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का हापुड़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें किसानों के हितों की मजबूती से आवाज उठाने और संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस घोषणा के बाद उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में विभिन्न गांवों से आए किसान प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रोहित सिवाग, सचिन सिवाग, अलीमुद्दीन, नरेंद्र कुमार, रविंद्र, जविंदर, राजपाल, जसवीर, मनीष, इंद्रसेन फौजी, सत्यदेव, नेत्रपाल, महेश, धर्मेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, रवींद्र, जगमाल, अरुण, मुनेश गिल, बलराज, वीरेंद्र, अजीत, यशपाल, प्रदीप सिंह, अरुण भुल्लर, प्रिंस सिद्धू, लाटूर सिंह बाली, जोगिंदर सिंह, संजय, भूरे तथा फतेह मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, किसान हितों की रक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
