ओमकार मिसिंग प्रकरण : लोनी पुलिस ने 50 हजार के ईनामी 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Omkar missing case: Loni police arrested five accused carrying a reward of ₹50,000 — IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी पुलिस ने ओमकार मिसिंग प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्त संदीप भाटी, राहुल, संदीप कुमार, सुमित और अमित को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि अभी तक ओमकार का कोई सुराग नहीं मिला है।

30 मई को दर्ज हुआ था अपहरण और गोली मारने का मामला

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 30 मई 2026 को सुरेंद्र ने थाना लोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओमकार को गोली मारकर उसका अपहरण कर लिया गया है। मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कई टीमों को लगाया गया।

12 से शुरू हुई कार्रवाई, अब तक 17 गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जांच के शुरुआती चरण में पुलिस ने 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिन्हें अब पकड़ लिया गया है। इस तरह अब तक कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुरानी रंजिश में रची गई थी साजिश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओमकार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने मिलकर षड्यंत्र रचते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment