विश्व पर्यावरण दिवस पर हापुड़ में 1.95 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On World Environment Day, a target of planting 1.95 lakh saplings has been set in Hapur; Minister of State K. P. Malik directed officials — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री के.पी. मलिक के हापुड़ आगमन पर प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह ने छिजारसी स्थित पुराने टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्य मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की।

5 जून को पांच करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में बताया गया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में पांच करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राज्य मंत्री ने हापुड़ जनपद को आवंटित एक लाख 95 हजार पौधरोपण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में राज्य मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक के उपरांत राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में महोगनी के पौधे का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment