मुख्यमंत्री राहत कोष से सूर्या चौहान के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को मिलेगा रोजगार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“The family of Surya Chauhan received ₹5 lakh financial assistance from the Chief Minister’s Relief Fund, and a family member will be provided employment.” — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। खोड़ा कॉलोनी निवासी श्रीमती सरोज, पत्नी कौशलेन्द्र सिंह चौहान, को उनके पुत्र सूर्या चौहान के 28 मई 2026 को हुए निधन के बाद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता जिलाधिकारी की संस्तुति पर परिवार के भरण-पोषण हेतु प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

जिलाधिकारी गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांडड़ ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराई गई है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि लाभार्थी को प्रदान की जाएगी।

परिवार को मिलेगा रोजगार का सहारा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान अतुल गर्ग, सुनील कुमार शर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांडड़, एसडीएम अरुण दीक्षित, चेयरमैन रीना भाटी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment