अपमिश्रित डीजल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Illegal trade in adulterated diesel exposed; four suspects arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

कांधला/शामली (शिखर समाचार)। थाना कांधला पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अपमिश्रित डीजल की चोरी और कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1350 लीटर अपमिश्रित डीजल, एक पिकअप वाहन तथा तेल के परिवहन और भंडारण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया डीजल कालाबाजारी गिरोह

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप में अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना कांधला पुलिस, एसओजी टीम और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कैराना-कांधला मार्ग स्थित जिडाना पुलिया पर घेराबंदी की।

जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से तीन बड़े बैरल और तीन प्लास्टिक कैन में भरा लगभग 750 लीटर डीजल, तेल निकालने की मशीन, पाइप तथा अन्य उपकरण बरामद हुए। पूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच में डीजल अपमिश्रित पाया गया।

थिनर मिलाकर पेट्रोल पंप पर बेचा जाता था डीजल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र स्थित तेल डिपो और राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे होटलों से सस्ते दामों पर चोरी का तेल खरीदते थे। इसके बाद उसमें थिनर मिलाकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से कैराना स्थित एक पेट्रोल पंप पर बेचते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम कैराना के कांधला रोड स्थित स्टार फिलिंग स्टेशन पहुंची, जहां से तीन बैरल में भरा लगभग 600 लीटर अपमिश्रित डीजल और बरामद किया गया। मौके से पेट्रोल पंप प्रबंधक मुजम्मिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पेट्रोल पंप पर अपमिश्रित डीजल खरीदकर ग्राहकों को बेचा जाता था।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस ने इस मामले में राहुल पुत्र रामकुमार निवासी धनौरा, बागपत, राजन पुत्र उदयवीर निवासी दुलैरा, मुजफ्फरनगर, अशोक पुत्र रामपाल निवासी जगदीशपुर, सोनीपत (हरियाणा) तथा मुजम्मिल पुत्र इकबाल निवासी शेख बद्दा, कैराना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपी मोहित, रिजवान और परवेज की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह का मुख्य उद्देश्य सस्ते दामों पर पेट्रोलियम पदार्थ खरीदकर उसमें थिनर मिलाना और उसे डीजल के रूप में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment