इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A grand community feast was organized at Eros Sampoornam Society, drawing a large crowd of devotees. Image Credit To सोसायटी

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में रविवार सुबह धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिला, जब सोसायटी के “सुबह की बैठक ग्रुप” द्वारा मुख्य द्वार के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के निवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह से लगी लंबी कतारें, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का वातावरण बना रहा। भंडारे में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की तथा समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के संस्थापक सहित संस्था से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित सदस्यों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्थाएं, अनुशासन रहा आकर्षण का केंद्र

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

भंडारे के सफल संचालन में “सुबह की बैठक ग्रुप” के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भावना लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment