ईद-उल-अजहा : शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज, अलर्ट मोड पर रही पुलिस, नगर निगम ने चाक चौबंद रखी सफाई व्यवस्था

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Eid-ul-Adha: Prayers were offered in a peaceful atmosphere, police remained on alert mode, and the municipal corporation ensured a well-maintained sanitation system. Image Credit To POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

ईद-उल-अजहा की नमाज गुरुवार को शहर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज को लेकर पुलिस के आला अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे। ईदगाह और संवेदनशील इलाकों में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

नगर निगम और प्रशासन की रही सक्रिय भूमिका

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

ईद को लेकर नगर निगम की टीम कई दिन पहले से ही साफ-सफाई की व्यवस्था में जुटी हुई थी। नगर निगम के अधिकारी लगातार क्षेत्रों का जायजा लेते रहे, ताकि नमाज स्थलों और आसपास के इलाकों में स्वच्छता बनी रहे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) राजकरन नैय्यर ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों का लगातार निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

ड्रोन से रखी गई निगरानी, फ्लैग मार्च भी हुआ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। इसके साथ ही फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

निरीक्षण के दौरान राजकरन नैय्यर ने नमाजियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर खुशी का इजहार किया।

Share This Article
Leave a comment