चंद्रपाल हत्याकांड पर उबल पड़ा कश्यप समाज, मुकदमे वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Outrage erupted in the Kashyap community over the Chandrapal murder case, with warnings of agitation if the cases are not withdrawn.” Image Credit To REPORTER

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)

बागपत जनपद के हिलवाड़ी गांव में हुए चंद्रपाल कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने पुलिस द्वारा 56 लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस न लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

पैसे के विवाद में हुई थी हत्या, घटना के बाद हुआ था जाम

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

ज्ञात हो कि हिलवाड़ी गांव निवासी बिजली मिस्त्री चंद्रपाल कश्यप की पंखा-कूलर ठीक करने के पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं सड़क जाम करने के आरोप में 56 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया।

गुरुवार को कस्बे में हिंडन नदी पुल के पास महर्षि कश्यप एकता संगठन की बैठक अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

समाज ने कहा— कार्रवाई अन्यायपूर्ण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मास्टर सुशील कश्यप ने कहा कि पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है, जिससे समाज में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि पिछले छह महीनों में सहारनपुर और मेरठ मंडल में कश्यप समाज के करीब 17 लोगों की हत्या हो चुकी है, जो बेहद चिंताजनक है।

बैठक में श्याम कश्यप, नंदन कश्यप, डॉ. आदेश कश्यप, अमित, ऋषिपाल, मुकेश, मोहित, अजय समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment