——लखनऊ में परिवार से मुलाकात कर जताई संवेदना, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
हापुड़ (शिखर समाचार)
रितिक वाल्मीकि हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में हुए चर्चित रितिक वाल्मीकि हत्याकांड के पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 की रात ग्राम कल्याणपुर निवासी रितिक वाल्मीकि की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलने की बात कही थी।
लखनऊ में मुलाकात के बाद दिया गया सहयोग का भरोसा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार की लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कराई। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद प्रदान की तथा आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर रोहित पारचा, कुनाल वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि एवं अमर वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
