नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा, नाला सफाई समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A review of the works of urban local bodies was conducted, and instructions were issued to complete drain (nala) cleaning ahead of schedule. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

बिजनौर (शिखर समाचार)। नगरीय निकायों के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन श्रीमती अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गजेटियर से संबंधित सूचनाएं एवं अभिलेख आवश्यक जानकारी और तथ्यात्मक रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

राजस्व वसूली और आय बढ़ाने पर जोर

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए तथा नगर निकायों की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी नगर निकायों में चल रहे नाला सफाई अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नाला सफाई कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा से पूर्व सभी सफाई कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से आमजन को राहत मिल सके।

मच्छर नियंत्रण और योजनाओं की समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

एडीएम ने नगर क्षेत्रों में मच्छरों एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से स्मोक गन चलाने के निर्देश दिए। बैठक में निराश्रित गोवंश, स्ट्रीट डॉग तथा पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सभी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment