मोदीनगर (शिखर समाचार)। बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र से रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की मौजूदगी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया।
दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोहन पार्क में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मेरठ से नमो भारत रैपिड ट्रेन में सवार होकर मोदीनगर पहुंचे। स्टेशन से वह ई-रिक्शा में बैठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान में बड़ी भागीदारी
सांसद डॉ. सांगवान ने कहा कि रालोद में शामिल हुए सभी लोग संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मोदीनगर को और अधिक विकसित बनाना है। इसके लिए मोदीनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय को ट्रामा सेंटर में परिवर्तित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विकास योजनाओं की घोषणा और क्षेत्रीय परियोजनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
उन्होंने बताया कि हापुड़ रोड स्थित गांधी मैदान को खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। निवाड़ी क्षेत्र में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
सांसद ने कहा कि राज चौौराहे के पास हापुड़ रोड रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है और शीघ्र ही सीकरी रोड रेलवे फाटक पर भी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ होगा।

रालोद में नए सदस्यों का स्वागत और उपस्थिति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने बताया कि पार्टी में मुकुल कुमार गर्ग, प्रदीप तायल, अश्वनी कौशिक, ठाकुर बलदेव सिंह, सुनील चावला, विकास नरूला, अतुल कंसल और पुष्पेंद्र त्यागी समेत सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में अमरजीत सिंह बिडडी, डॉ. राजीव बालियान, डॉ. पूनम गर्ग, रणबीर दहिया, तेजपाल सिंह, तेजवीर सिंह डबाना, सत्येंद्र तोमर, राम भरोसे लाल मौर्य, योगेंद्र सिंह पतला, सुमन चौधरी, मनोज त्यागी, ललित सेन और अरुण दहिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
