बिजनौर (शिखर समाचार)। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम ने शनिवार को एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने आवास से पैदल चलकर न्यायालय कार्यालय पहुंचकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया और लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।
नियमित रूप से पैदल पहुंचते हैं कार्यालय
जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम ने बताया कि वे नियमित रूप से पैदल कार्यालय आते हैं। उनका कहना है कि छोटी-छोटी दैनिक आदतों में बदलाव कर ईंधन की बचत की जा सकती है तथा प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
न्यायिक अधिकारियों ने भी दिखाई सहभागिता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
जनपद न्यायाधीश की इस पहल से प्रेरित होकर अन्य न्यायिक अधिकारी भी शनिवार को साइकिल से न्यायालय पहुंचे। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय परिसर में ईंधन की अनावश्यक खपत को रोकना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कर्मचारियों को भी किया जागरूक
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारियों को भी पर्यावरण और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अधिक से अधिक पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी गई, ताकि प्रदूषण कम हो और ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके।
