युवक का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A case has been registered over allegations of forcing a young man to convert his religion. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में युवक का कथित रूप से लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काम सिखाने के बहाने ले जाने का आरोप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह ने बताया कि ग्राम बहादुरपुर गढ़ी निवासी कृष्ण कुमार ने कोतवाली शहर में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि ग्राम काजीवाला निवासी वसीम उनके बेटे विशाल को हेयर ड्रेसर का काम सिखाने के बहाने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ले गया था। आरोप है कि वहां ले जाकर युवक को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए गए और बाद में उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया।

मामले से क्षेत्र में रोष, जांच तेज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में रोष फैल गया। पूर्व विधायक कुंवर भारतेंद्र सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Leave a comment