हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना हापुड़ क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई एक महिला का जेवरात और नगदी से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया। परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग बरामद कर महिला को वापस सौंप दिया।
ई-रिक्शा में छूटा लाखों का सामान
जानकारी के अनुसार महिला रिश्तेदारी से मेरठ जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। तहसील चौराहे पर उतरते समय वह अपना अन्य सामान तो साथ ले गईं, लेकिन एक बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और लगभग 30 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी से ट्रेस किया ई-रिक्शा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
काफी तलाश के बाद महिला ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। यातायात प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तहसील चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा का नंबर ट्रेस किया गया और पुलिस गांव मुरादपुर निवासी चालक कृष्ण कुमार तक पहुंच गई।
सुरक्षित बैग लौटाकर पुलिस ने बढ़ाया भरोसा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस चालक को यातायात कार्यालय लेकर पहुंची, जहां बैग सुरक्षित मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला को उनका बैग वापस सौंप दिया। अपना सामान सुरक्षित मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।
