बाबा राजाराम की पुण्यतिथि पर हुई भव्य कुश्ती प्रतियोगिता

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“A grand wrestling competition was held on the death anniversary of Baba Rajaram.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। बागपत–मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि कुश्ती ग्रामीण अंचल का अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली खेल है, जो युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत और अनुशासित बनाता है। वह रोरी गांव में महाराजा सूरजमल अखाड़ा की ओर से बाबा राजाराम की पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि आज भारतीय पहलवान ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम विश्वभर में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने को समय की आवश्यकता बताया और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कुश्ती से बढ़ती है ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में सुभाष बालियान ने कहा कि पूर्वजों की पुण्यतिथि पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

रोमांचक मुकाबले ने बांधा समां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला पहलवान लवीश खंजरपुर और पहलवान जुनैद साबू मेरठ के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लंबी भिड़ंत के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ, जिस पर दर्शकों ने तालियों के साथ दोनों पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि द्वारा विजयी पहलवानों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता बाबा परविंदर आर्य ने सभी अतिथियों, पहलवानों और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, सतीश राठी, सभासद मोनू धामा, रीता चौधरी, विराट सांगवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment