अल्युमिनियम व्यापारी के साथ हुई लूट का मुरादनगर पुलिस ने चंद घंटे में किया खुलासा, ड्राइवर के 2 साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Muradnagar police solved the robbery case involving an aluminum trader within a few hours; two accomplices of the driver were arrested after an encounter.” IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मुरादनगर क्षेत्र में हुई अल्युमिनियम व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर सहित लूट में संलिप्त दो अभियुक्त अर्शलान और लखन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 6 लाख रुपये, एक लैपटॉप, असलाह और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पिकअप गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों के साथ लूट की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह मेरठ से दिल्ली अल्युमिनियम बेचकर लौट रहे थे और उसी दौरान मुरादनगर क्षेत्र में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार के बल पर बैग लूट लिया। बैग में 6 लाख रुपये और एक लैपटॉप था।

ड्राइवर की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस पूछताछ में पिकअप ड्राइवर से महत्वपूर्ण खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। इसी दौरान मुरादनगर क्षेत्र में बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लूट की योजना पहले से थी तैयार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों को पता था कि व्यापारी दिल्ली में अल्युमिनियम बेचकर कैश लेकर लौटते हैं। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment