जिला प्रशिक्षण वर्ग के दो दिवसीय अभियान का समापन, 2027 में ऐतिहासिक जीत का आह्वान

Rashtriya Shikhar
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया सजगता और सेवा का संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सीखने की एक सतत प्रक्रिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को छोटे-बड़ों सभी से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का व्यवहार और आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे समाज के सभी वर्ग पार्टी से जुड़ सकें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से अलग है और कार्यकर्ता पार्टी को मां के समान मानते हैं। पार्टी की विचारधारा जनसंघ के समय से चली आ रही है और अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाहरी और आंतरिक दोनों रूप से सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग देवतुल्य कार्यकर्ताओं के निर्माण का माध्यम है। राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को मजबूत बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा सेवा और समर्पण की लंबी परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और Atal Bihari Vajpayee के विचारों को साकार करने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रदेश बन चुका था, लेकिन मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में प्रदेश आज उत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है।

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करें। प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि राष्ट्र सेवा और जनसेवा ही पार्टी का मूल उद्देश्य है और कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से जनता के बीच कार्य करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग में आए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा पहले से भी बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों का प्रचार करना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, वर्ग प्रमुख सुभाष भाटी, प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment